जर्मनी में संदिग्ध आतंकवादी की 'पत्नी' गिरफ्तार
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इस्लाम स्वीकार करने वाले गेलोविक (30) के खिलाफ जर्मनी में कार बम विस्फोट की साजिश करने के मामले में मुकदमा चल रहा है। उसे पुलिस ने वर्ष 2007 में गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने कहा कि उसने 28 वर्षीय एक महिला को शनिवार को दक्षिणी शहर उल्म से गिरफ्तार किया। उसके साथ आतंकवादी संगठन इस्लामिक जेहाद यूनियन (आईजेयू) के दो संदिग्ध सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications