सरकार नक्सलियों से बिना शर्त बातचीत को तैयार: चिदंबरम
गृह मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में चिदंबरम ने कहा, "भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की ओर से हिंसा छोड़ने का बयान आ रहा है, इसके बारे में मेरा साधारण तौर पर यही कहना है कि हम वार्ता के लिए तैयार हैं। मैं वार्ता के लिए कोई किंतु-परंतु और शर्त पसंद नहीं करुं गा।"
बयान में चिदंबरम ने कहा, "मैं चाहूंगा कि इस बयान को 011-23093155 पर फैक्स किया जाए। एक बार बयान मुझे मिल जाएगा तो मैं प्रधानमंत्री और दूसरे सहयोगियों से बात करुं गा और उसके मुताबिक जवाब दूंगा।"
उल्लेखनीय है कि सोमवार को नक्सलियों ने 72 घंटों के संघर्ष विराम के प्रस्ताव का ऐलान किया लेकिन उन्होंने शर्त रखी कि सरकार को उनके खिलाफ अभियान को रोकना पड़ेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications