सोपोर में मुठभेड़ जारी, राष्ट्रीय राइफल्स का कैप्टन शहीद
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि सुबह शहर के चिंकिपोरा इलाके के एक मकान में कुछ आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना के बाद राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और विशेष कार्रवाई समूह (एसओजी) एवं स्थानीय पुलिस के जवानों ने कार्रवाई शुरू की।
पुलिस अधिकारी ने कहा,"फिलहाल मुठभेड़ जारी है। स्थिति को देखते हुए और सुरक्षा बलों को रवाना किया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications