बिहार में ग्रामीणों की पिटाई से 2 की मौत
पुलिस के अनुसार व्यापारी अनिल साह कर्मनाशा बाजार स्थित अपनी दुकान से वापस लौट रहे थे तभी पिपरी गांव के समीप एक पुल के पास तीन लुटेरों ने उनसे लूटपाट प्रारंभ कर दी। इस दौरान अपराधियों ने उन्हें गोली भी मार दी।
गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और भाग रहे तीन कथित लुटेरों को धर दबोचा और उनकी पिटाई करने लगे। ग्रामीणों की पिटाई से घटनास्थल पर ही दो लुटेरों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया।
मोहनिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) पंकज सिन्हा ने मंगलवार को बताया कि घायल लुटेरे और व्यवसाई को इलाज के लिए बनारस भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। सिन्हा के मुताबिक इस मामले की एक प्राथमिकी दुर्गावती थाने में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस ने पूरे मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications