पूर्व अमेरिकी उप राष्ट्रपति चेनी अस्पताल में भर्ती
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार चेनी के कार्यालय ने एक बयान में कहा, "उनके चिकित्सक स्थिति का आकलन कर रहे हैं और वह आराम कर रहे हैं।"
समाचार चैनल एनबीसी न्यूज ने कहा कि चेनी वाशिंगटन के जार्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय अस्पताल में भर्ती हैं। चेनी जार्ज डब्ल्यू.बुश के शासनकाल में वर्ष 2001 से वर्ष 2009 तक उप राष्ट्रपति थे। चेनी लंबे समय से हृदय रोग से पीड़ित हैं और वर्ष 1970 के बाद से उनको चार बार दिल का दौरा पड़ चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications