पुलिस शिविर पर नक्सली हमला, एक की मौत
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम मिदनापुर जिले में सोमवार रात लगभग 10.30 बजे नक्सलियों ने पुलिस और अर्धसैनिक बलों के शिविर पर हमला किया।
स्थानीय टेलीविजन चैनलों ने मरने वालों की संख्या तीन बताई है। पश्चिम मिदनापुर के पुलिस अधीक्षक मनोज वर्मा ने आईएएनएस को बताया, "हमने सिर्फ एक शव बरामद किया है जिसकी पहचान अभी नहीं हुई है। हम शिविर के आसपास खोजी अभियान चला रहे हैं।"
खबरों में कहा गया है कि बरामद किया गया शव पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ नागरिक समिति के नेता लालमोहन टुडू की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications