दिल्ली में बढ़ सकती है सर्दी
मंगलवार को दिल्ली में 1.3 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार आगे भी बारिश की उम्मीद है।
मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
अधिकारियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications