हिंसा छोड़ें तभी होगी नक्सलियों से बातचीत : पटनायक
भुवनेश्वर, 23 फरवरी (आईएएनएस)। उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को कहा कि जब तक नक्सली हिंसा का रास्ता नहीं छोड़ देते तब तक कोई बातचीत नहीं होगी।
नक्सलियों ने सोमवार को प्रस्ताव रखा था कि यदि उनके विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को रोक दिया जाए तो सरकार से बातचीत की जा सकती है।
पटनायक ने कहा कि कुछ माध्यमों से नक्सलियों ने युद्धविराम का संदेश दिया है लेकिन उन्हें इस संबंध में कोई संदेश नहीं प्राप्त हुआ है।
उड़ीसा के 30 जिलों में आधे से अधिक नक्सल प्रभावित हैं। राज्य सरकार ने इनके विरुद्ध तैयारी कर ली है और केंद्रीय बलों के अभियान का इंतजार कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications