ईरान के विद्रोही नेता को गिरफ्तार किया गया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार समूह पर दक्षिण पूर्वी प्रांत के सिस्तान-बलूचिस्तान में मादक पदार्थ की तस्करी, अपहरण, बम विस्फोट करने का आरोप है।
ईरान के आंतरिक मामलों के मंत्री मोस्तफा मोहम्मद नजर ने मीडिया को बताया कि उसे गिरफ्तार करने की योजना पहले से थी, लेकिन इतने इंतजार के बाद रिगी को पकड़ा जा सका।
सुन्नी नेता को पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया था और बाद में ईरान को सौंपा गया।
मंत्री ने और जानकारी देने से इंकार कर दिया।
विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता रमीन मेहमानपरस्त ने बताया कि ईरान ने सबसे कुख्यात आंतकवादी नेता को सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत के दूरदराज के इलाके से गिरफ्तार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications