स्वास्थ्य के लिए आवंटित 6,000 करोड़ रुपये खर्च नहीं हो पाए
राज्यसभा में एक लिखित जवाब में स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा, "वर्ष 2009-10 में जनवरी 2010 तक 12,949.95 करोड़ रुपये खर्च किया गया, जबकि वार्षिक योजना के लिए 19,534 करोड़ रुपये आवंटित किया गया था।"
यानी लगभग 6,584 करोड़ रुपये की धनराशि इस वर्ष खर्च नहीं पाई।
आजाद ने कहा कि कुछ प्रक्रियागत लेटलतीफी के कारण यह धनराशि खर्च नहीं हो पाई। उन्होंने कहा, "योजनाओं/परियोजनाओं की मंजूरी में प्रक्रियागत देरी और आगे के निर्गम के लिए जरूरी वित्तीय आवश्यकताओं के पूरा होने की धीमी गति के कारण कभी-कभी कोष का पूरी तरह उपयोग नहीं हो पाता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications