'भारतीयों के लिए सुरक्षित नहीं है मेलबर्न'

विपक्षी नेता की यह टिप्पणी उस समय आई है जब सरकार ने आस्ट्रेलिया का दौरा कर रहे भारतीय पत्रकारों के एक दल के ठहरने की पूरी व्यवस्था करने का फैसला किया। समाचार एजेंसी एएपी के अनुसार आस्ट्रेलिया का विदेश एवं व्यापार मंत्रालय भारतीय पत्रकारों के आने-जाने और ठहरने पर 250,000 डॉलर खर्च कर रहा है। 25 भारतीय पत्रकार यहां पहुंच रहे हैं।
एबॉट ने कहा कि पैसे को सही दिशा में खर्च किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि सड़कों की पुलिस व्यवस्था करने पर पैसा खर्च करना ज्यादा बेहतर रहेगा।" विपक्षी नेता ने कहा, "हमारी सड़कें विशेष तौर पर मेलबर्न की सड़कें सुरक्षित नहीं हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications