बिजली बचाने के लिए आईपीएल मैचों को दिन में कराने की मांग
हावड़ा गणतंत्र नागरिक समिति के महासचिव सुभाष दत्त के अनुसार, रात में मैच होने से बिजली की ज्यादा खपत भी होगी और इससे ग्लोबल वार्मिग में भी इजाफा होगा लेकिन दिन में मैच कराकर इससे बचा जा सकता है।
याचिका में कहा गया कि 25 अप्रैल तक चलने वाले आईपीएल के ज्यादातर मैच तीन बजे के बाद शुरू होंगे और फ्लड लाइट में खेले जाएंगे। इससे आयोजक शहरों और आसपास के ग्रामीण इलाकों से भारी मात्रा में बिजली की किल्लत होगी।
याचिका के अनुसार, क्रिकेट को दिन में बेहतर तरीके से खेला जा सकता है। इसके अलावा ऐसा करने से बिजली कटौती का संकट नहीं होगा, जिससे छात्रों, मरीजों, उद्योगों, किसानों और आम आदमी को काफी राहत मिलेगी।
यह भी कहा गया है कि भारत में 64 फीसदी बिजली का उत्पादन ताप विद्युत परियोजनाओं से होता है, जिसमें कोयला, गैस और डीजल का उपयोग किया जाता है। प्रति यूनिट बिजली के लिए 700 ग्राम कोयला और अन्य जीवाश्म ईंधन का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे 1.25 से 1.50 किलोग्राम कार्बन डाई ऑक्साइड का उत्सर्जन होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications