साइबर आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र ने कंप्यूटर कंपनियों से की चर्चा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार दो दिवसीय बैठक सिएटल में हुई और आतंकवादी उद्देश्यों के लिए इंटरनेट का उपयोग रोकने के लिए बने संयुक्त राष्ट्र के कार्यदल ने बैठक का नेतृत्व किया। सिएटल में माइक्रोसॉफ्ट का मुख्यालय भी है। बैठक में सिस्को, सिमेंटेक और अन्य वैश्विक कंप्यूटर फर्मो ने हिस्सा लिया।
संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि आपराधिक संगठनों में भर्ती और धन की उगाही के लिए इंटरनेट का उपयोग हो रहा है।
संयुक्त राष्ट्र के कार्यदल के उप प्रमुख रिचर्ड बैरेट ने कहा कि इंटरनेट पर अपराध का स्तर काफी ऊंचा है। इसलिए इंटरनेट पर अपराधों से निपटने के लिए निजी क्षेत्र का सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications