लुफ्तहांसा के पायलटों ने वार्ता के बाद हड़ताल स्थगित की
फ्रैंकफर्ट, 23 फरवरी (आईएएनएस)। हड़ताल पर गए विमान कंपनी लुफ्तहांसा के पायलटों की यूनियन ने सोमवार को एक श्रम न्यायालय को बताया कि उसने अपनी हड़ताल आठ मार्च तक स्थगित कर दी है और वह कंपनी के साथ वार्ता फिर शुरू करेंगे।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कॉकपिट एसोसिएशन के 4,000 से अधिक पायलटों ने सोमवार से गुरुवार तक जर्मनी के नागरिक उड्डयन इतिहास की सबसे बड़ी हड़ताल पर जाने का फैसला किया था लेकिन केवल एक दिन बाद ही उन्होंने अपनी हड़ताल रोक दी।
हड़ताल करने वाले पायलटों से मंगलवार को काम पर वापस लौटने की अपील की गई है लेकिन लुफ्तहांसा की एक प्रवक्ता ने कहा कि उड़ानों को तत्काल सामान्य बनाना संभव नहीं है।
लुफ्ताहांसा ने फ्रैंकफर्ट के श्रम न्यायालय में हड़ताल को रोकने के लिए अपील की थी। पायलटों के संगठन ने न्यायाधीश के समक्ष विवाद को सुलझाने और मंगलवार से उड़ानों को सामान्य बनाने का आश्वासन दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications