आईपीओ के विरोध में युनाइटेड बैंक के कर्मचारियों की हड़ताल
सार्वजनिक क्षेत्र के इस बैंक ने अपनी 15.8 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है।
यूबीआई कर्मचारी संघ (यूबीआईईयू) के महासचिव सुखोमय सरकार ने आईएएनएस से कहा, "अब तक हड़ताल बहुत सफल रही है। देश भर की करीब 1,100 से 1,200 शाखाओं में कामकाज पूरी तरह ठप रहा।" देशभर में यूबीआई की 1,507 शाखाएं हैं।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, त्रिपुरा, मणिपुर, बिहार, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हड़ताल पूरी तरह से और असम, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में आंशिक तौर पर सफल रहा।
इस हड़ताल में यूबीआईईयू के अलावा एक और कर्मचारी संगठन यूनाइटेड बैंक कर्मचारी संघ (यूबीआईईए) ने हिस्सा लिया।
आईपीओ के प्रति शेयर की कीमत 60 से 66 रुपये के बीच तय की गई है और 25 फरवरी तक इसे खरीदा जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications