पुलिस शिविर पर हमला, मुठभेड़ में 3 नक्सलियों की मौत (लीड-2)

राज्य के पुलिस महानिरीक्षक भूपिंदर सिंह ने आईएएनएस को बताया, "हमें अनुमान है कि सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए हैं, लेकिन नक्सली दो शवों को उठा ले गए हैं।"

सिंह ने कहा, "घटनास्थल के पास से केवल एक शव बरामद हुआ है। शव की पहचान लालमोहन तुडू के रूप में हुई है। तुडू पुलिस संत्रास विरोधी जनसाधारण समिति (पीसीएपीए) का अध्यक्ष है।"

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम मिदनापुर जिले के कटापहरी इलाके में सोमवार रात लगभग 10.30 बजे नक्सलियों ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शिविर पर हमला किया। दोनों ओर से लगभग दो घंटे तक गोलीबारी हुई।

पुलिस ने कहा कि पहले नक्सलियों ने संयुक्त बलों के शिविर पर गोलीबारी की। उस समय शिविर में सुरक्षा बलों की एक कंपनी से अधिक जवान मौजूद थे। घटना के बाद इलाके से कुछ हथियार भी बरामद हुए हैं।

इस बीच पीसीएपीए के सदस्यों ने लालमोहन तुडू की मौत के विरोध में बांकुरा, पुरुलिया और पश्चिम मिदनापुर जिलों में बुधवार से अगले सात दिनों के लिए पूर्ण बंद का आह्वान किया है।

यह पूछे जाने पर कि क्या पीसीएपीए द्वारा आयोजित बंद के बारे में कोई जानकारी है, इस पर सिंह ने कहा, "हमें बंद के बारे में कोई पुष्ट जानकारी नहीं प्राप्त हुई है। लेकिन हमने सुना है कि उन्होंने स्कूलों और सभी आवश्यक संसाधनों को बंद के दायरे से मुक्त रखा है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+