खाद्य सुरक्षा अधिनियम का मसौदा तैयार हो रहा है : कृषि राज्यमंत्री
नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री के. वी. थामस ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार खाद्य सुरक्षा अधिनियम का मसौदा तैयार कर रही है और इसे जल्द ही उच्चाधिकार प्राप्त मंत्रियों के समूह को भेजा जाएगा।
लोकसभा में एक लिखित सवाल के जवाब में थामस ने कहा, "खाद्य सुरक्षा के मुद्दे पर सलाह मशविरा किया जा चुका है। राज्यों व संबंधित संगठनों से मिली जानकारियों के आधार पर मसौदा तैयार कर इसे उच्चाधिकार प्राप्त मंत्रियों के समूह को भेजा जाएगा।"
उन्होंने कहा, "उच्चाधिकार प्राप्त मंत्रियों के समूह के निर्देश पर इसका मसौदा तैयार किया जाएगा और फिर उसे उच्चाधिकार प्राप्त मंत्रियों के समूह को भेजा जाएगा।"
उन्होंने कहा कि इस कानून में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की खामियों में सुधार प्रस्तावित है।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करते हुए सोमवार को कहा था कि सरकार खाद्य सुरक्षा अधिनियम लाने को प्रतिबद्ध है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications