परमाणु संवर्धन संयंत्रों का निर्माण अगले महीने शुरू करेगा ईरान
ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन (एईओआई) के अध्यक्ष अली अकबर सालेही ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने इस संयंत्रों के निर्माण का आदेश दिया है और 21 मार्च से शुरू होने वाले ईरानी नववर्ष में इसका निर्माण कार्य आरंभ होगा।
दिसम्बर में ईरान की सरकार ने अगले दो महीनों में पांच संवर्धन संयंत्रों के निर्माण का फैसला किया था। पांचों प्रस्तावित संयंत्रों के लिए स्थानों का चुनाव कर लिया गया है। इन संयंत्रों का निर्माण किसी भी हमले से बचाव को ध्यान में रखकर किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications