भीड़ ने अपराधी को मार डाला, 14 लोग गिरफ्तार
भुवनेश्वर, 23 फरवरी (आईएएनएस)। उड़ीसा में एक अपराधी को मारने और उसके साथी को घायल करने के आरोप में मंगलवार को 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त हिमांशु लाल ने आईएएनएस को बताया कि सलिया साही इलाके में रविवार को 30 वर्षीय तुना प्रधान और 30 वर्षीय सुशांत नायक द्वारा किए गए हमले में पांच लोगों को चोट आई थी। प्रधान और नायक के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
उसके बाद निवासियों ने स्थानीय पुलिस थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
उसी इलाके के रहने वाले नायक और प्रधान पर आक्रोशित भीड़ ने मंगलवार को हमला कर दिया।
पुलिस ने बताया कि निवासियों ने दोनों को पकड़कर बुरी तरह से पीटा। अस्पताल ले जाते समय प्रधान ने दम तोड़ दिया, वहीं नायक की हालत नाजुक बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications