पेरु में बस हादसा, 38 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अधिकारियों ने इस हादसे की वजह के बारे में कुछ भी नहीं बताया है। यह हादसा पैन-अमेरिकन मार्ग पर हुआ। दोनों बसों में कुल 150 लोग सवार थे। खबरों में कहा गया कि मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है।
एक बस पेरु की राजधानी लीमा से पश्चिमी शहर चिकलायो जा रही थी जबकि दूसरी बस चिम्बोते से ला लिबरतैद जा रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications