केंद्रीय नेताओं की अगुवाई में भाजपा करेगी प्रदर्शन
प्रदेश भाजपा इकाई के अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि पार्टी कार्यकर्ता गुरुवार को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह की अगुवाई में विधानसभा के बाहर महंगाई बढ़ाने वाली कांग्रेसनीत केंद्र की सरकार और राज्य की मायावती सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।
उन्होंने कहा कि पहले कार्यकर्ता और नेता झ्झूलेलाल वाटिका स्थित मैदान में इकट्ठा होंगे, जहां केंद्रीय नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद सभी विधानसभा के लिए कूच करेंगे। प्रदर्शन में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी और वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी भी हिस्सा लेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महंगाई रोकने में दोनों सरकारें गंभीर नहीं हैं। प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और कृषि मंत्री में तो इस बात की होड़ चल रही है कि जनता को कौन पहले जानकारी दे कि अभी महंगाई और बढ़ेगी। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार जमाखोरों और बिचौलियों से गठजोड़ करके जनता को लूट रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications