हरियाणा, गुजरात व राजस्थान में परियोजनाएं लगाएगा नीसा समूह
नीसा समूह के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने आईएएनएस से कहा, "नीसा लेजर लिमिटेड (एनआईएल) की नीमराना (हरियाणा), दाहेज (गुजरात) और जोधपुर (राजस्थान) में नई परियोजनाएं शुरू होने के बाद कंपनी के पास 1000 से अधिक कमरे उपलब्ध हो सकेंगे।"
इस समूह का होटल, रिसॉर्ट, क्लब, होटल प्रबंधन और शिक्षा क्षेत्र में व्यवसाय है।
गुप्ता ने कहा, "उपभोक्ताओं द्वारा एक ही जगह से करीब 100 शहरों में होटलों की बुकिंग और अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए कंपनी ने दुनियाभर के 4000 होटलों से समझौता किया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications