पाकिस्तान के वित्त मंत्री का इस्तीफा
मीडिया रिपोर्टो के अनुसार, शौकत ने कहा, "निजी व्यवसाय पर ध्यान देने के लिए वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं।"
शेयर कारोबारियों के अनुसार, आने वाले दिनों में शेयरों की खरीद पर 10 फीसदी कैपिटल गेंस कर लागू हो जाने की खबर की पुष्टि के बाद पाकिस्तानी शेयर बाजारों में तेजी से गिरावट आई।
समाचार पत्र डॉन ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि तारीन के इस्तीफे से सरकार की स्थिरता का तो कोई खतरा नहीं है लेकिन अंतर्राष्ट्रीय सहायता देने वाले देश और संगठन उनकी जगह किसी योग्य व्यक्ति को इस पद पर बैठाने की इच्छा जताएंगे।
शेयरों की खरीद-फरोख्त का काम करने वाली आरिफ हबीब लिमिटेड के साजिद भानजी ने कहा, "तारीन शेयर बाजार के विषयों पर बहुत अच्छी पकड़ रखते थे। इस बात पर आशंका बनी हुई है कि उनकी जगह कौन लेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications