सत्यम ने अमेरिकी अदालत का दरवाजा खटखटाया
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में दर्ज नियमित रिपोर्ट में सत्यम की ओर से कहा गया है कि अपएड के साथ हुए सुलह-समझौते के आधार पर कंपनी पहले ही सात करोड़ डॉलर की राशि एस्क्रो खाते में जमा करा चुकी है।
अपएड ने सत्यम के खिलाफ 2007 में एक कानूनी याचिका दायर की थी। याचिका में एक अरब डॉलर की क्षतिपूर्ति का दावा किया गया था। अपएड ने यह दावा तब किया था, जब उसे पता चला था कि सत्यम ने सचल पूर्व भुगतान प्रौद्योगिकी में पेटेंट हासिल करने के लिए उसके कुछ कर्मचारियों के कथित तौर पर हस्ताक्षर हासिल कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications