झारखण्ड में सड़क दुर्घटना में 2 छात्रों की मौत
पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल से विद्यालय जा रहे कक्षा नौवीं के छात्र सोनू और विश्वजीत को ट्रक ने बोकारो इस्पात संयंत्र के सेक्टर 12 में टक्कर मार दिया।
पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "ट्रक का चालक मौके से भागने की फिराक में था लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया।"
उन्होंने बताया, "छात्रों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।" छात्र बोकारो के ही रहने वाले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications