संसद भवन के समीप आत्मदाह का प्रयास (लीड-1)
पुलिस के अनुसार, "वह मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर बी. आर. अंबेडकर रेलवे स्टेशन करने की मांग कर रहा था। इस ओर सरकार का ध्यान खींचने के लिए उसने यह कदम उठाया।"
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोपहर लगभग एक बजे विजय चौक पर महाराष्ट्र के विजय रुस्तम ने अपने बाएं हाथ पर केरोसिन छिड़का और आग लगा ली। आस-पास मौजूद सुरक्षाकर्मियों और राहगीरों ने उसे बचाया। इसके बाद उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया।"
रुस्तम ने पुलिस को बताया कि अपनी मांग की ओर ध्यान दिलाने के लिए उसने आत्महत्या का प्रयास किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications