शिवराज के पास 31 लाख रुपये की नगदी

विधानसभा के पटल पर मंगलवार को चौहान ने अपनी संपत्ति का ब्योरा पेश किया। इसके मुताबिक उनके पास कुल 27 लाख नकद हैं, जिसमें से उन्होंने 14 लाख रुपये पत्नी साधना सिंह को एडवांस में दिए हैं। वहीं साधना सिंह के पास चार लाख 70 हजार रुपये की रकम है।

कृषक परिवार से नाता रखने वाले चौहान के नाम पर ग्राम जैत मे 4.79 एकड़ व वैश्य ग्राम विदिशा में 1.29 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जबकि साधना सिंह के नाम वैश्य ग्राम में 4.725 हेक्टेयर कृषि भूमि है। इसके 45000 वर्गफुट क्षेत्र में वेयर हाउस बना है। यह वेयर हाउस 36 लाख रुपये की लागत से बना है जिसके लिए बैंक से कर्ज लिया गया है।

चौहान के नाम पर विदिशा और भोपाल में एक-एक मकान है जबकि साधना सिंह के नाम पर भोपाल में एक मकान और विदिशा व भोपाल में एक-एक प्लॉट है। भोपाल में एक प्लॉट के लिए साधना की ओर से अग्रिम राशि जमा की गई है।

शिवराज सिंह के पास 64 ग्राम सोना व साधना के पास 470 ग्राम सोने के जेवरात हैं। चौहान के नाम पर एक रिवाल्वर है जबकि साधना सिंह के नाम एम्बेसडर कार।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+