स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद, कामकाज का लचीला समय
लंदन, 23 फरवरी (आईएएनएस)। एक नए अध्ययन से पता चला है कि कामकाज के समय में बदलाव होना कर्मचारी के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे रक्तचाप, नींद और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।
अध्ययन में पाया गया है कि बदलते रहने वाले अलग-अलग समय में काम करने वाले पुलिस अधिकारियों का मानसिक स्वास्थ्य हमेशा एक ही समय पर काम करने वालों की तुलना में अधिक बेहतर होता है।
डूरहम युनीवर्सिटी के 'वॉल्फसन रिसर्च इंस्टीट्यूट' की अध्ययनकर्ता क्लेरे बाम्ब्रा कहती हैं, "बदलते रहने वाले समय में जहां काम के तरीके परिवर्तित होते रहते हैं वहां स्वास्थ्य को अधिक फायदा होता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications