संदिग्ध उपकरणों के साथ गिरफ्तार ब्रिटिश नागरिकों को जमानत
महानगरीय दंडाधिकारी ने दोनों ब्रिटिश नागरिकों को 10-10 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी। दिल्ली पुलिस ने स्टीफन हैम्प्स्टन (46) और स्टीव मार्टिन (55) को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के समीप रेडिसन होटल से गिरफ्तार किया था।
दिल्ली पुलिस ने रविवार को दोनों के खिलाफ टेलीग्राफ अधिनियन की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया था। यदि दोनों दोषी पाए जाएंगे तो उन्हें तीन वर्ष तक की कैद हो सकती है या 1,000 रुपये का जुर्माना लग सकता है।
दोनों को उच्च तकनीक वाले दूरबीन, हवाई यातायात के दौरान बातचीत को रिकार्ड करने वाले उपकरण और कई अन्य संवेदनशील उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया था।
दोनों ब्रिटिश नागरिक ब्रिटेन में रेलवे विभाग में कार्यरत हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications