सिख की हत्या मामले में प्रधानमंत्री से मिला सांसदों का दल
प्रधानमंत्री से 15 मिनट की मुलाकात के बाद राज्यसभा सदस्य व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एस. एस. अहलूवालिया ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "भारत सरकार को इस मसले को पाकिस्तान के समक्ष उठाना चाहिए ताकि असुरक्षित स्थानों पर रह रहे सिख समुदाय वहां से किसी सुरक्षित स्थानों की ओर जा सकें।"
इस प्रतिनिधिमंडल में अहलूवालिया के अलावा अकाली दल की हरशिमरत कौर बादल, रत्तन सिंह अजनाला, शेरसिंह घुबाया और नरेश गुजराल, निर्दलीय लोकसभा सदस्य तरलोचन सिंह तथा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राज्यसभा सदस्य अवतार सिंह शामिल थे।
उल्लेखनीय है कि पेशावर के निकट खबर क्षेत्र में स्थित तिराह घाटी में रविवार को जसपाल सिंह का शव पाया गया था। जसपाल को दो अन्य सिख साथियों गुरविंदर सिंह और गुरजीत सिंह के साथ अगवा कर लिया गया था। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक इनकी रिहाई के बदले में तीन करोड़ रुपये की मांग की गई थी। बताया जाता है कि गुरविंदर और गुरजीत अभी भी अपहर्ताओं के कब्जे में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications