अब दलाई लामा ने दी ट्विटर पर दस्तक
दलाई लामा ने अपने अनुयायियों से संपर्क में बने रहने के लिए ट्विटर का रुख किया है। तिब्बत की निर्वासित सरकार ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा, "दलाई लामा ट्विटर से जुड़ गए हैं।"
चीनी शासन के दमनकारी रवैये की वजह से 50 साल पहले अपना देश छोड़ भारत का रुख करने वाले दलाई लामा की टिप्पणियां न सिर्फ उनके अनुयायियों बल्कि विश्व मीडिया के लिए भी मायने रखती हैं।
ट्विटर पर दलाई लामा का आना चीन के लिए भी महत्वपूर्ण है जो उनकी हर टिप्पणी और दौरे पर अपनी प्रतिक्रिया देता है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ दलाई लामा की मुलाकात पर भी चीन ने कड़ी आपत्ति जताई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications