उड़ीसा में तेंदुए ने कई लोगों को किया जख्मी
एक वन अधिकरी ने मंगलवार को बताया कि तेंदुआ कुल्डीहा वन्य अभयारण्य से बाहर निकल आया था।
अधिकारी ने बताया, " तेंदुआ भोजन की तलाश में अभ्यारण्य से बाहर निकल आया था। जैसे ही ग्रामीणों ने उसे देख चिल्लाना और पत्थर फेंकना शुरू किया, तेंदुए ने कुछ गांव वालों पर हमला कर दिया जिससे पांच लोग घायल हो गए।"
तेंदुए को भगाने को लेकर ग्रामीण कई घंटे तक परेशान रहे, तब तक वन अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद वन अधिकारी उसे जंगल में वापस लौटाने में सफल रहे। जख्मी ग्रामीणों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications