हिमाचल में बर्फबारी, तापमान गिरा
मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया कि राजधानी शिमला के नजदीक कुफरी में पांच से आठ सेंटीमीटर बर्फबारी हुई।
उन्होंने बताया कि शिमला से 65 किलोमीटर दूर नारकंडा में भी बर्फबारी होने की सूचना मिली है।
इसी तरह लाहौल और स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा जिलों में ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई। दूसरी ओर राज्य के निचले इलाकों -धर्मशाला,शिमला, सोलन और मंडी में बारिश हुई।
शिमला में सोमवार को तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था वहीं मंगलवार को यहां का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications