उत्तर प्रदेश में बम फटने से 4 छात्र घायल
पुलिस के अनुसार जिले के करारी कस्बे में स्थित मदर इंडिया पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले चार छात्र (6 से 8 वर्ष) मध्यातंर के दौरान स्कूल के नजदीक खेल रहे थे, तभी वहां अचानक बम फट गया।
पुलिस ने इस मामले में किसी आतंकवादी हाथ से इन्कार किया है। वह मामले की छानबीन कर रही है।
करारी के थाना प्रभारी एम.पी.वर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि इस संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है।
वर्मा ने बताया कि धमाका काफी शक्तिशाली था, जिससे स्कूल के आसपास अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने बताया कि परीक्षण के लिए इलाहाबाद से बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है। परीक्षण के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी।
वर्मा ने कहा कि चारों घायल छात्रों को इलाहाबाद के जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत नाजुक बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications