बांग्लादेश में जारी जातीय हिंसा में 15 घायल
चटगांव पहाड़ी इलाके में गत शनिवार से ही दोनों समुदाय के बीच हिंसा जारी है। शनिवार को हुई हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई थी। हत्या के विरोध में जनजातीय लोगों ने सड़क और जलमार्ग की नाकेबंदी की।
सरकार ने दो लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है, जबकि मीडिया की खबरों के मुताबिक रंगामति जिले के एक गांव में जनजातीय लोगों ने कम से कम पांच लोगों के मारे जाने का दावा किया है।
जनजातीय लोगों ने युनाइटेड पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूपीडीई) के बैनर तले जिले के खगराछारी शहर में नाकाबंदी की।
स्थानीय लोगों के संगठन प्रबात्य बंगाली छात्र परिषद (पीबीसीपी) के जुलूस को रोकने पर संघर्ष छिड़ गया।
रंगामति उपायुक्त कार्यालय के सामने करीब 1,000 लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications