छोटे व्यापारियों, खुदरा क्षेत्र के लिए एचपी के नए उत्पाद
कंपनी के एशिया प्रशांत क्षेत्र के मोबाइल व्यापार उपाध्यक्ष चुआ ह्वी कून ने कहा कि इस प्रौद्योगिकी में वर्ष 2010 में खुदरा क्षेत्र को बदल देने की क्षमता है।
एचपी एक 'टचस्क्रीन वाल' का परीक्षण कर रही है। इसके उपयोग से ग्राहक वास्तविक उत्पादों को छुए बगैर उनकी खूबियों का पता लगा सकने में सक्षम होंगे। ग्राहक किसी दुकान में वस्त्रों का मानवीय आकार में त्रिआयामी आभासी परीक्षण कर सकेंगे।
कंपनी ने भारत में छोटे और मझोले उद्यमियों के लिए कई अन्य उत्पादों को भी प्रदर्शित किया। इनमें किफायती वीडियो कांफ्रेंसिंग सुविधा भी शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications