भ्रष्टाचार रोकने के लिए 1000 और 500 रुपये के नोट बंद हों: शिवराज
विधानसभा परिसर में मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए शिवराज ने कहा, "भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए बड़े नोटों पर रोक लगाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि बड़े नोटों का इस्तेमाल बड़े लोग करते है और इन नोटों को ले जाने में भी आसानी होती है।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने बड़े नोटों के चलन पर रोक लगाने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा है। उन्होंने कहा, "इन नोटों को बंद करने से आम आदमी को परेशानी नहीं होगी क्योंकि बड़े नोटों का इस्तेमाल गरीब आदमी कम करता है। बड़े लोगों द्वारा ही इन नोटों का इस्तेमाल किया जाता है।"
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अपनी संपत्ति का ब्योरा भी विधानसभा के पटल पर पेश कर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश के अधिकारी व कर्मचारी भी जल्दी ही अपनी संपत्ति का ब्योरा प्रस्तुत कर देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications