हंगामा जारी रहेगा : भाजपा
राज्यसभा में भाजपा के उपनेता एस. एस. अहलूवालिया ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "विपद्वा द्वारा लाए गए प्रस्तावों को जब तक स्वीकार नहीं किया जाएगा, सदन की कार्यवाही बाधित की जाएगी।"
उल्लेखनीय है कि महंगाई के विषय पर विपक्ष के हंगामे के कारण मंगलवार को संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
अहलूवालिया ने कहा, "समूचा विपक्ष चाहता है कि महंगाई के मुद्दे पर सिर्फ चर्चा ही न हो बल्कि मत विभाजन भी हो।" उन्होंने कहा कि सरकार दोनों सदनों में बहस से बचना चाह रही है।
भाजपा सहित कुछ अन्य विपक्षी दलों ने लोकसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव का और राज्यसभा में प्रश्नकाल स्थगित किए जाने और इस विषय पर चर्चा के लिए नियम 167 और नियम 168 के तहत नोटिस दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications