'खनन के नए ठेके दिए जाने के खिलाफ हैं कामत'
पर्यावरण एवं वन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयराम रमेश के आदेश के एक दिन बाद मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार सुरेश वाल्वे ने आईएएनएस को बताया, "गोवा में पर्यावरण को मद्देनजर रखते हुए खनन के प्रस्ताव को रोकने पर विचार करना चाहिए।" उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री दिगम्बर कामत को श्रेय दिया।
वाल्बे ने बताया, "मुख्यमंत्री ने महीने की शुरुआत में इस संबंध में मंत्रालय को खनन के नए ठेके न दिए जाने के लिए पत्र लिख चुके हैं। खनन पर रोक का आदेश दे दिया गया है।"
वाल्बे ने बताया,"मुख्यमंत्री खुद ही किसी भी नए खनन की अनुमति दिए जाने के खिलाफ हैं।" उन्होंने नए ठेके संबंधी मुख्यमंत्री के पत्र को दिखाने से मना कर दिया।
वाल्वे ने कहा,"मैं इसे आप को नहीं दे सकता। आप सूचना के अधिकार के तहत इसे हासिल कर सकते हैं लेकिन इसमें दो से तीन महीने लग जाएंगे।"
नए खनन के ठेके रोके जाने के साथ ही सोमवार को मुख्यमंत्री ने जयराम रमेश को पिछले कुछ वर्षो से सभी तरह की खनन की गतिविधियों की वजह से पर्यावरण पर पड़ने वाले व्यापक प्रभावों के मूल्यांकन करने की जरूरत के बारे में भी बताय था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications