असम में भूकंप के झटके
क्षेत्रीय भूकंप मापी केंद्र के अनुसार, इसका केंद्र मेघालय की राजधानी शिलांग में था और दोपहर 12.26 बजे पर इसके झटके असम के ज्यादातर हिस्सों में महसूस किए गए।
भूकंप के 90 मिनट बाद तक हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
भूकंप के झटके असम के पूर्वी हिस्सों के अलावा गुवाहाटी, नागांव, तेजपुर और जोरहाट में महसूस किए गए।
भूकंप विज्ञानियों के अनुसार, विश्व के छह सबसे बड़े भूकंप की संभावना वाले क्षेत्रों में पूर्वोत्तर के सात राज्य असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर आते हैं।
इस क्षेत्र में वर्ष 1897 में सबसे भयानक भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 8.7 थी और इसमें 1600 से ज्यादा लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications