पत्नियों को अवसाद से भर देता है पति का बुरा बर्ताव
इस संबंध में शोध करने वाली मिशिगन विश्वविद्याल के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ की प्रोफेसर क्रिस्टीन प्रोलक्स के मुताबिक अमेरिका की 10 फीसदी जनसंख्या अवसादग्रस्त है। प्रोलक्स के मुताबिक इस बीमारी को बढ़ाने में वैवाहिक जीवन से जुड़ी उपेक्षा और शत्रुतापूर्ण रवैये का बड़ा योगदान है।
प्रोलक्स ने कहा, "अमेरिकी विवाहित महिलाओं के अंदर अवसाद की बीमारी को बढ़ाने में पतियों के असामाजिक होने और उनके शत्रुतापूर्ण और उपेक्षा से भरे व्यवहार का बड़ा हाथ है। आमतौर पर देखा गया है कि शादी के तीन वर्ष बाद पतियों की उपेक्षा और असामाजिकता के कारण पत्नियों में अवसाद का स्तर तेजी से बढ़ता है।"
दूसरी ओर, प्रोलक्स ने एक दूसरे पक्ष पर भी शोध किया। उन्होंने उन परिवारों की ओर अपना ध्यान केंद्रित किया, जहां के पति सामाजिक और प्यार से रहने वाले हैं। ऐसे घरों की महिलाओं में अवसाद का स्तर नगण्य मिला।
प्रोलक्स के मुताबिक पतियों के सकारात्मक और प्यारभरे बर्ताव के कारण ही पत्नियों में अवसाद घर नहीं कर पाया और जिनके अंदर यह पहले से थोड़ा बहुत था, पतियों के प्यार की वजह से वह भी कम होता चला गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications