सोपोर में मुठभेड़ में कैप्टन शहीद (लीड-2)
पुलिस ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के सोपोर शहर में मंगलवार सुबह से ही सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेंड़ में एक कैप्टन सहित दो सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए जबकि तीन सुरक्षाकर्मी और एक नागरिक घायल हो गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि मंगलवार सुबह शहर के चिंकिपोरा इलाके के एक मकान में कुछ आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना के बाद राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और विशेष कार्रवाई समूह (एसओजी) एवं स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
इससे पहले आत्मसमर्पण करने के लिए कहे जाने पर आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध गोलिया चलानी शुरू कर दी।
घायल सुरक्षाबलों को यहां के एक सैन्य अस्पताल से हटा कर अन्य जगह ले जाया गया है जबकि एक अन्य घायल नागरिक को इलाज के लिए एक विशेष अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधिकारी ने कहा,"अंतिम समाचार मिलने तक मुठभेड़ जारी थी। स्थिति को देखते हुए और सुरक्षा बलों को रवाना किया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications