बिहार विधानसभा में शराब घोटाले को लेकर हंगामा
कार्यवाही शुरू होते ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद), लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) समेत सभी विपक्षी दलों के विधायकों ने इस घोटाले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया और सदन में इस मुद्दे पर बहस कराने की मांग की।
विपक्ष के हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने सदन को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। इधर, सत्ता पक्ष भी कथित शराब घोटाले के मुद्दे पर बहस के लिए तैयार हो गया।
इससे पूर्व राजद नेता शकील अहमद खान ने कहा कि सदन की कार्यवाही शुरू होते ही इस मुद्दे पर बहस की मांग करते हुए विपक्ष काम रोको प्रस्ताव लाएगा और इसकी मंजूरी न होने तक विपक्ष राजभवन के सामने प्रदर्शन करेगा, लेकिन सत्ता पक्ष के बहस के लिए तैयार हो जाने के कारण प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि राज्य के तत्कालीन उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री जमशेद अशरफ ने विभाग में 500 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अशरफ को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications