ब्रिटेन में त्रिशंकु संसद की संभावना
स्थानीय अखबार 'द गार्जियन' और 'आईसीएम' के चुनाव पूर्व सर्वेक्षण के अनुसार विपक्षी दल कंजरवेटिव पार्टी के मिलने वाले जन-समर्थन में विगत दो वर्षो के दौरान सबसे ज्यादा गिरावट आई है। यहां आम चुनाव तीन जून को होगा।
सर्वेक्षण में त्रिशंकु संसद का अनुमान लगाया गया है। इससे पहले वर्ष 1974 और 1929 के आम चुनावों में किसो को भी स्पष्ट बहुमत नहीं मिल सका था।
इस सर्वेक्षण में कहा गया है कि कंजरवेटिव पार्टी को मिलने वाला जनसमर्थन गिरकर 37 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद है।
सर्वेक्षण के मुताबिक सत्ताधारी लेबर पार्टी को 30 फीसदी लोगों का समर्थन प्राप्त हो सकता है। लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी तीसरी ताकत के रूप में अपनी स्थिति बनाए रख सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications