सोपोर में मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, 4 घायल (लीड-1)
पुलिस ने बताया कि मुठभेंड़ में एक कैप्टन सहित दो सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए जबकि तीन सुरक्षाकर्मी और एक नागरिक घायल हो गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि मंगलवार सुबह शहर के चिंकिपोरा इलाके के एक मकान में कुछ आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और विशेष कार्रवाई समूह (एसओजी) एवं स्थानीय पुलिस के जवानों ने कार्रवाई शुरू की।
इससे पहले आतंकवादियों से आत्मसमर्पण करने के लिए कहे जाने पर आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।
घायल सुरक्षाबलों को यहां के एक सैन्य अस्पताल से हटा दिया गया है जबकि एक अन्य घायल नागरिक को इलाज के लिए एक विशेष अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधिकारी ने कहा,"फिलहाल मुठभेड़ जारी है। स्थिति को देखते हुए और सुरक्षा बलों को रवाना किया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications