इंदौर में फैली सांप्रदायिक हिंसा
इंदौर। इंदौर के कड़ावघाट क्षेत्र में रविवार रात दो गुटों के बीच संघर्ष में दो पुलिसकर्मियों सहित छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार पंडरीनाथ थाना क्षेत्र के कड़ावघाट इलाके में रविवार शाम हुई साइकिल की टक्कर ने सांप्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया। दोनों तरफ से जुटे लोगों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव किया। मौके पर पहुंची पुलिस भी पथराव की चपेट में आ गई। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।
इंदौर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. श्रीनिवास राव ने बताया, " हिंसा में दो पुलिसकर्मियों सहित छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने छह उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया है। हालात नियंत्रण में है तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।"













Click it and Unblock the Notifications