बिहार में फिर हुई ट्रेन में लूटपाट

पटना। यदि आपकी ट्रेन बिहार से गुजर रही हो तो जरूर सतर्क हो जाएं, क्‍योंकि पिछले एक साल में बिहार में चलती ट्रेन में लूटपाट की वरदातें बढ़ी हैं। ऐसी ही एक घटना दानापुर रेल मंडल में हुई, जहां अज्ञात लुटेरों ने बंदूक की नोक पर यात्रियों को लूट लिया।

दानापुर रेल मंडल के पाली हॉल्ट के पास तीन-चार अज्ञात लुटेरे ने रविवार की शाम ट्रेन नंबर 514 डाउन में बिहटा रेलवे स्‍टेशन के पास चढ़े। और ट्रेन में लूटपाट शुरू कर दी। इस दौरान विरोध करने वाले दो यात्रियों की लुटेरों ने पिटाई भी कर दी जिससे वे घायल हो गए।

पढ़ें- बिहार की अन्‍य खबरें

पुलिस के मुताबिक अज्ञात लुटेरों ने गाड़ी खुलते ही एक बोगी में लूटपाट करने लगे। इस दौरान लुटेरों ने लूट का विरोध करने पर दो यात्रियों धीरज कुमार और शंभु पर रिवाल्वर के बट से सिर पर वार कर दिया जिससे दोनों यात्री घायल हो गए।

दानापुर राजकीय रेल पुलिस के पुलिस उपाधीक्षक उमाशंकर सिंह ने बताया कि घायलों को दानापुर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह रेलगाड़ी बक्सर से पटना आ रही थी।

थम नहीं रही हैं लूटपाट की घटनाएं

बिहार से ट्रेन गुजरने पर वो यात्री जरूर सहम जाते होंगे, जिन्‍होंने इस इलाके में ट्रेनों में लूटपाट होते देखी है या वे खुद शिकार हुए हैं। जी हां पिछली घटनाओं को देखें को 27 नवंबर, 2009 को यहां दानापुर रेल मंडल क्षेत्र के किउल-झाझा रेलखंड पर सशस्त्र लुटेरों ने हावड़ा से जयपुर जा रही अनन्या एक्सप्रेस में लूटपाट की। विरोध करने वाले दो यात्रियों को चाकू मारकर घायल भी कर दिया।

इससे पहले 14 मई, 2009 को जमुई जिले के कुंदर हॉल्ट के पास अज्ञात लुटेरों ने बुधवार देर रात पूर्वाचल एक्सप्रेस की दो वातानुकूलित बोगियों में जमकर लूटपाट की और एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या भी कर दी। 24 अप्रैल, 2008 को एक ही दिन में ऐसी दो वारदातें हुईं।

लुटेरों ने अलग-अलग रेलखंडों पर दो रेलगाड़ियों में यात्रियों से लगभग 6 लाख रुपये लूट लिए। पहली घटना पटना-सहरसा कोशी एक्सप्रेस में बदला-धमहारा रेलवे स्टेशन के बीच हुई। दूसरी घटना उसी दिन मुजफ्फरपुर-भागलपुर इंटरसिटी में बड़हिया स्टेशन के पास हुई। घटना में लगभग 2 लाख की लूटे गए। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ भी हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+