सैन्य आधुनिकीकरण है सर्वोच्च प्राथमिकता : राष्ट्रपति
नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने सोमवार को कहा कि सीमाओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने सैन्य बलों के आधुनिकीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, "देश को अपने जवानों पर गर्व है। देश की एकता और क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने तथा सीमाओं की रक्षा करने के लिए सैन्य बलों ने स्वयं को झोंक रखा है।"
उन्होंने कहा, "सरकार सैन्य बलों के आधुनिकीकरण को पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सैन्य बलों को आवश्यक हथियारों व उपकरणों से लैस करने के लिए आधुनिकीकरण कार्यक्रमों को हम सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।" उन्होंने 'अग्नि तीन' के सफल परीक्षण को देश के वैज्ञानिकों व इंजीनियरों की क्षमता का अनुपम उदाहरण बताया। राष्ट्रपति ने कहा कि वे प्रशंसा के पात्र हैं।
राष्ट्रपति ने कहा, "युद्धक टैंक अर्जुन को थल सेना में शामिल किया जाना हमारी तकनीकी आत्मनिर्भरता के प्रयास दर्शाता है। सरकार सैन्यकर्मियों व पूर्व सैन्यकर्मियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।"













Click it and Unblock the Notifications