ब्रिटेन में सिख दुकानदार की हत्या

लंदन। ब्रिटेन के हडर्सफिल्ड शहर में चार किशोरों ने एक 63 वर्षीय सिख दुकानदार पर हमला कर दिया, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल दुकानदार ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। ब्रिटिश समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' के अनुसार गत शनिवार को चार किशोर हमलावरों ने 63 वर्षीय गुरमेल सिंह पर हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

समाचार पत्र के अनुसार सिंह की दुकान में शनिवार रात लगभग 8.30 बजे हमलावर घुसे और उनपर हमला कर दिया। हमलावरों ने सिंह को घायल करने के बाद पैसे, सिगरेट और मिठाइयां चुरा लीं। गंभीर रूप से घायल सिंह को हडर्सफिल्ड रॉयल अस्पताल में भर्ती करवा गया लेकिन रविवार तड़के 3.30 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। सिंह के दुकान पर एक हफ्ता पहले भी हमला किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+