अभय चौटाला को मिली अंतरिम जमानत
वह अदालत में पेश नहीं हुए। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत के न्यायाधीश पी.एस.तेजी ने इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के विधायक चौटाला को अंतरिम जमानत दी। मामले की अगली सुनवाई पांच मार्च को होगी।
चौटाला इनेलो के अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला के बेटे हैं। अदालत ने 15 फरवरी को चौटाला के खिलाफ वांरट जारी किया था। इससे पहले अदालत ने चौटाला, उनके भाई अजय चौटला और अन्य के खिलाफ सम्मन भी जारी किया था।
सीबीआई ने चौटाला के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जमा करने के मामले में आरोपपत्र दायर किया था। सीबीआई ने कहा था कि चौटाला के पास उनकी आय 22.89 करोड़ रुपये से 522 गुना अधिक संपत्ति है।
सीबीआई ने चौटाला के आयकर रिकार्ड के आधार पर उनकी संपत्ति का मूल्यांकन किया था। सीबीआई ने दावा किया था कि चौटाला के पास 119.69 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications